खनियाधाना :– खनियाधाना तहसील के ग्राम मुहारीखुर्द मजरा गड़बतिया की महिला सीमा पत्नि ब्रजकिशोर लोधी 22 वर्ष अपनी 2 माह की बच्ची कुमकुम के साथ गत सोमवार की मध्य रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते कुए में कूद गई जिसके चलते दोनों की मौत हो गई मृतिका के ससुर जब सुबह शौच के लिए गए तो उन्हें कुए की पार पर बच्ची का शॉल एवं टॉर्च रखी मिली तो उन्हौने कुए में देखा तो बच्ची पानी मे तैरती दिखी तब मृतिका के ससुर ने थाने जाकर सूचना दी खनियाधाना थाना प्रभारी विजय पाल सिंह जाट वीट प्रभारी बीएल दोहरे एवं नायव तहसीलदार ने मौके पर जाकर शवो को पानी से निकलवा कर मौके पर पंचनामा बनाकर शवो को पीएम के लिए खनियाधाना भेज दिया महिला का कुयें में कूदने का कारण अज्ञात है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया
इनका कहना
मौत का कारण अज्ञात है फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है आगे की कार्यवाही पीएम रिपोर्ट आने पर की जाएगी
विजय पाल सिंह जाट थाना प्रभारी खनियाधाना






Be First to Comment