कैंसर पीडित व्यक्ति के इलाज के लिये आगे आये लोग ब्लाँक पत्रकार संघ एंव समाज सेवी युवा संगठन पीडित परिवार के सहयोग के लिऐ आगे आये ।

खनियाधाना।  विकासखंड खनियाधाना के ग्राम मुहारीकला में रहने वाले विनोद विश्वकर्मा की आंत में कैंसर होने से उसकी पारिवारिक स्थिति अति दयनीय है पूर्व से बिनोद के  पुत्र का भी इलाज मानसिक चिकित्सालय में पहले से ही चल रहा है विनोद के परिवार वालो ने कर्ज लेकर उसका ऑपरेशन तो करा लिया किन्तु उसके पास दवाओं के लिये रुपया न होने के कारण उसके इलाज में बाधा आ रही थी तभी ब्लाँक पत्रकार संघ खनियाधाना एंव समाज सेवी युवा संगठन आगे आये और पीडित परिवार के साथ खनियाधाना नगर के दुकानदारो व लोगों के सहयोग से 25000 रुपये की आर्थिक मदद की एंव विशेष सहयोग भाजपा मंडल अध्यक्ष खनियाधाना भानु चौधरी ने विनोद के इलाज के लिये 5 हजार रुपया की सहयोग राशि प्रदान की एवं ब्लाक पत्रकार संघ एंव समाज सेवी युवा संगठन के सदस्यों ने भी विनोद के इलाज के लिये रुपया एकत्रित कर उसके परिजनों को सौप दिये। सभी ने यह कामनाएँ की है कि विनोद विश्वकर्मा जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाऐ।