Press "Enter" to skip to content

धीरज सिंह बने मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष 

शिवपुरी। म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने संघ के विधान में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा विभाग में कार्यरत युवा, मृदुभाषी, कर्मठ कर्मचारी धीरज पाल सिंह राजपूत को लघु वेतन कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। 

राजपूत ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हमेशा कर्मचारी हितों विशेषकर छोटे कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु निरंतर प्रयत्न करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। राजपूत को बधाई देने वालों में संघ के अरविन्द कुमार जैन, अमित चंदेल, गोविन्द कुशवाह, अरविन्द शर्मा, भगवान लाल बाथम, शिक्षक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राशिद खांन शाविर सहित विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!