रन्नौद। कोलारस अनुविभाग की उपतहसील रन्नौद क्षेत्र के पांच गांव के ग्रामीणों ने कोलारस उपचुनाव में वोट न करने की शपथ दी है रन्नौद क्षेत्र का तीसरा मामला है जहाँ ग्रामीणो ने चुनाव में वोट न डालने की शपथ ली है ग्राम पंचायत कुटवारा,पगारा,मैघोना ,बगौरिया सिरनौदा के ग्रामीणों ने वैनर लगाकर मांग की है कुटवारा मै पावर बनना चाहिए जिससें पांच गांव के किसानों को पर्याप्त बिजली मिलने लगेगी ,अभी खतौरा फीडर से बिजली आ रही है जिससे किसानों की खेतीबाड़ी नही हो पा रही है कई बर्षों से ग्रामीण पावर हाउस की मांग करते आ रहे है,करीब आठ से दस हजार मतदाता वोट नही करेगे यदि पावर हाऊस नही बना ,वर्तमान स्थिति बिजली बहुत कम बोल्टेज मिल रहा है जिससे मोटर चल नही रही है किसान बिजली की भारी समस्या से जूझ रहा है, एक पावर हाउस तीस गांव का वोल्टेज खतौरा बेल्ट में एक पावर हाउस है जिस से लगभग 30 से 35 गांव की में बिजली सप्लाई होती है और जहां ग्रामीणों ने बताया है कि कटोरा से कोटवारा की अधिक दूरी होने के कारण एवं वोल्टेज अधिक होने के कारण हमारे आस पास के गांव में बिजली का वोल्टेज सही नहीं मिल पाता है और बर्तमान स्थिति में पॉलिटिक्स अधिक लोड हैं जिससे 5 से 6 घंटे बिजली मिल पा रही हैं हमारे खेती बाड़ी की बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है इस कारण से हमने यह मुद्दा उठाया है।
बॉक्स
इनका कहना है
आपके द्वारा वताया गया है हम दिखबायेंगे क्या करण है जो कि उप चुनाव बहिष्कार किया जा रहा।
तरुण राठी, कलेक्टर शिवपुरी






Be First to Comment