शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत ढाबा के सामने एबी रोड पर एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सवारी वाहन में टक्कर मार दी। जिससे सवारी वाहन में बैठी लगभग आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सवारी वाहन चालक शाहिद पुत्र सलिम खान 25 वर्ष निवासी पीरछल्ले की दरगाह के सामने घोसीपुरा ग्वालियर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर के समय वह अपने वाहन में सवारियां भरकर सतनबाड़ा जा रहा था तभी पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में वाहन में बैठी सवारियां चोटिल हो गई जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। मामले में पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।






Be First to Comment