Press "Enter" to skip to content

अस्पताल में देखने गए मरीज को उधर चोर चुरा ले गए बाइक

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अस्पताल के बाहर से चोर बाइक चोरी कर ले गए। बाइक मालिक ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती मरीज से मिलने के लिए आया हुआ था और उसने अपनी बाइक को अस्पताल परिसर के बाहर रख दिया लेकिन जब वह लौटकर आया तो उसकी बाइक गायब थी। जिस पर उसने थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। 

धनीराम पुत्र हकको कुशवाह निवासी राजा की मुढेरी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 दिसंबर को वह अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के लिए आया हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचा और अस्पताल गेट के बाहर उसने अपनी बाइक को रख दिया। जब थोड़ी देर बाद वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

बीते एक साल में एक दर्जन बाइक हो गई है चोरी बताया जाता है कि अस्पताल परिसर के बाहर से बाइक चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहली भी अस्पताल परिसर के बाहर से चोरों द्वारा बाइक चोरी की जाती रही है। सालभर में लगभग एक दर्जन बाइक अस्पताल के बाहर से चोरों द्वारा चुराई गई है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!