शिवपुरी। गत दिवस शिवपुरी जिले के सेसई ग्राम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सहरिया आदिवासी समुदाय के लिए कई घोषणाऐं की गईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सहरिया आदिवासीयों के बच्चों को पौष्टिक आहर सब्जी, दूध आदि उपलब्ध हो सके, इस हेतु सहरिया परिवार की महिलाओं को बैंक के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रूपये दिए जाने के घोषणा की। सीएम द्वारा की गई घोषणाओं में मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में आरक्षक के रिक्त पदों पर बिना लिखित परीक्षा के फिजीकल टेस्ट देकर, सीधी भर्ती के माध्यम से सहरिया समुदाय के अभ्यर्थी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे, पटवारी के पदों पर भर्ती में भी नियमानुसार छूट प्रदाय की जावेगी। भाषाई शिक्षक के रूप में भी नियुक्ती की जावेगी। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को सरकार एएनएम का प्रशिक्षण कराएगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के आदिवासियों के लिए सरकार पट्टे उपलब्ध कराएगी। यहां अब तक दस हजार आवासी पट्टे आवंटित किए जाचुके हैं तथा शेष प्राप्त आवेदनों की पुन: समीक्षा की जावेगी। मार्च-2018 तक 22000 प्रधानमंत्री आवास के रूप में नए पक्के मकान बनाकर उपलब्ध कराये जाऐंगें। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने सहरिया जनजाति की संस्कृति, कला, परम्परा एवं बोली को संरक्षण एवं बढ़ावा देने हेतु साढे सात रूपये की लागत से मां सबरी का भव्य एवं आकर्षक मंदिर बनाने की भी घोषणा की। सेसई के सहरिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई उपर्युक्त घोषणाओं पर पोहरी विधायक प्रहलाद भारती एवं सहरिया समाज द्वारा मुख्यमंत्रीजी का आभार व्यक्त किया गया।






Be First to Comment