Press "Enter" to skip to content

कपिल यादव क्रिकेट अकादमी प्रतियोगिता संपन्न अतिथिद्वयों ने सराहा आयोजन को कहा-प्रतिभाओं को निखारने का अवसर है क्रिकेट टूर्नामेंट 

शिवपुरी। क्रिकेट की प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हे मंच प्रदान करने का कार्य युवा क्रिकेटर कपिल यादव द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने अपनी अकादमी के नाम से 6 से 11 दिसम्बर तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें 8 टीमें स्थानीय और 8 टीमें दूर-दराज क्षेत्रों से आई। प्रतियोगिता का फायनल मैच 11 दिसम्बर को ख्ेाल परिसर में किया गया जिसके मुख्य अतिथि अब्दुल रफीक खान अप्पल जिलाध्यक्ष लोकल ट्रक ऑपरेटर एवं अल्पसंख्यक विभाग जबकि अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने की। इस दौरान अतिथिद्वयों अब्दुल रफीक खान अप्पल ने जहां इस आयोजन को खिलाडिय़ों की प्रतिभा निखारने का अवसर बताया तो वहीं अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने कहा कि पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमेशा से क्रिकेट के खेल को बढ़ावा दिया है और वह स्वयं भी मप्र क्रिकेट एसो.के अध्यक्ष रह चुके है ऐसे में सांसद सिंधिया के इन प्रयासों को बढ़़ाने का काम कपिल यादव कर रहे जो कि स्वयं अंचल की प्रतिभाओं के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ी है और वह अन्य खिलाडिय़ों को आगे लाने का प्रयास इस टूर्नामेंट से कर रहे है जो कि वाकई प्रेरणादायी है ताकि क्रिकेट की प्रतिभाऐं ऐसे टूर्नामेंट का भाग बने और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह यादव, जिला क्रिकेट एसो. के उपाध्यक्ष अमित शिवहरे, सचिव मुकेश जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, समाजसेवी साजिद विद्यार्थी, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल), किड्स गार्डन स्कूल संचालक शिवकुमार गौतम, वरिष्ठ पत्रकार फरमान अली मंचासीन थे। संचालन गिरीश मिश्रा मामा ने जबकि आयोजन सफलता पर आयोजक कपिल यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। टूर्नामेंट का सफल बनाने के लिए अन्य सहयोगियों में पारम सिंह रावत अध्यक्ष जपं शिवपुरी, थाना प्रभारी सतनबाड़ा जयसिंह यादव, रविन्द्र सिंह गुर्जर, चंदूबाबूजी, संभागीय खेल अधिकार एमके धौलपुरी,पत्रकार लोकेन्द्र सिंह सेंगर, राम यादव, केपी पत्रकार, फारूख खान फोटोग्राफर आदि सहित अन्य लोग शामिल है। 

बॉक्स

अनंतपुरा क्रिकेट अकादमी बनी विजेता

श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में हुए कपिल यादव क्रिकेट टूर्नामेंट द्वारा आयोजि इस प्रतियोगिता के फायनल मैच में कोटा की ही दोनों टीमें आमने-सामने रही जिसमें अनंतपुरा और गिरी क्रिकेट अकादमी के बीच फायनल मैच हुआ। गिरी अकादमी ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 114 रनों का लक्ष्य अनंतपुरा टीम को दिया जिस पर इस लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी अनंतपुरा अकादमी के श्रेष्ठ खिलाडिय़ों ने महज 2 विकेटों के नुकसान पर 14 ओवर में ही 115 रन बनाकर विजयश्री हासिल की। यहां अनंतपुरा की ओर से पीयूष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टूर्नामेंट अवार्ड प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट फील्डर हर्षदीप राठौर, बेस्ट बॉलर नितिन सुमन, बेस्ट बल्लेबाज मुकुल शर्मा, बेस्ट कीपर राहुल भट्ट, मैन ऑफ द मैच सेमीफायनल ओमेन्द्र सिंह, तेज गेंदबाज अनुभव शुक्ला, सर्वाधिक विकेट के लिए नितिन सुमन,मैन ऑफ द मैच फायनल अमन खान, टीम वर्क खिलाड़ी में अमन यादव व एम्पायर हेमंत ओझा और करन सिंह चौहान को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!