शिवपुरी। भाजपा पिछड़ा वर्ग की नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय पर डॉ. राकेश राठौर जिला मीडिया प्रभारी, अमित भार्गव सह कार्यालय मंत्री, मथुरा प्रजापति जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग, नवनीत सेन, राजेन्द्र राठौड़ के आतिथ्य एवम नगर अध्यक्ष जयदीप की अध्यक्षता में रखी आयोजित हुई। बैठक में अतिथि द्वारा सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक सदस्यों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयीं। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री मथुरा प्रजापति ने बताया कि हम भाजपा के मूल मंत्र एकात्म मानववाद को अंगीकार कर हम भाजपा की रीति नीति से नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें। डॉ. राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जब अंधकार और अहंकार युक्त कांग्रेसी सरकार को हटाकर सरकार संभाली, तब से मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बन गया है। आज शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भाजपा की जनहितैषी सरकार सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी है। बैठक में अमित भार्गव ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हमें गर्व है कि हम राष्ट्र निर्माण के बाहक दल के सदस्य हैं। नवनीत सेन ने बताया कि कोलारस विधानसभा में पिछड़ा वर्ग एक निर्णायक भूमिका में है सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन महामंत्री आकाश राठौर व आभार सुशील वर्मा ने किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र बाथम, राजकुमार राठौर, राजेंद्र यादव, अमित धाकड़, संजय राठौर, शिशुपाल कुशवाहा, नगर महामंत्री सुशील वर्मा आकाश राठौर नगर मंत्री दामोदर रजक भारत नामदेव अरविंद राठौर सिद्धार्थ सोनी कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहकोषाध्यक्ष गौरव सिंह कार्यालय मंत्री गौरीशंकर राठोर शह कार्यालय मंत्री सुधीर रजक सह मीडिया प्रभारी महेश कुशवाहा सह सोशल मीडिया प्रभारी अमन प्रचार मंत्री बृजमोहन नामदेव आईटी सेल प्रभारी संदीप रावत, वीरू धाकड़ आदि उपस्थित रहे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग नगर की बैठक सम्पन्न एकात्म मानववाद को अंगीकार कर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: मथुरा प्रजापति
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment