बेटी के जन्मदिन पर पिता ने दीनदयाल रसोई में कराया भोजन

शिवपुरी। रूपेश बेडिया ने इस बार अपनी लाड़ली नैंसी बेडिया का जन्मदिन कुछ हटकर मनाने का निर्णय लिया और इसी के चलते वह नैंसी के जन्मदिन के अवसर पर नैंसी को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचे जहां नैंसी से मरीजों को फल वितरित कराये। इसके अलावा पं. दीनदयाल रसोई में पहुंचकर भोजन कराया गया। इस मौके पर राहुल शिवहरे एवं उनके साथ समाज के भाई बंटी, राज, विक्की, सनी, सुधीर, सतीश, भूरा, बनचर, कपिल मिनोचा ,बीपी परमार, मुकुल जोशी, विक्रम भदौरिया, आशु, अभिनव, शुगर सिंह , धर्मेन्द्र आदि उपस्थित रहे।