Press "Enter" to skip to content

संजय कॉलोनी में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

शिवपुरी। अल्प वर्षो के चलते शीत ऋतु में ही शहर शिवपुरी पेयजल संकट शुरू हो गया है। यह संकट चरम सीमा में देखने वार्ड क्रमांक 35 संजय कॉलोनी में देखा जा रहा हैं। यहां के नागरिक पानी के लिए कोसों दूर लाने को विवश बने हुए हैं। हालत इतने बिगड़ गए हैं कि यहां के नलकूपों ने पूरी तरह से दम तोड़ दी हैं। कुएं, बाबड़ी पूरी तरह सूख चूके हैं। यहां के नागरिक पीने के पानी के लिए सुबह से देर रात तक भटकते देखे जा सकते हैं। पानी के संकट के बारे में वार्ड पार्षद किरण खटीक ने बताया कि हमारे वार्ड में केवल दो नलकूप हैं जो अल्प वर्षा के चलते दोनों ने पानी देना बंद कर दिया है।  वहीं वार्ड 70 प्रतिशत क्षेत्र में लाईन भी नहीं बिछाई गई है। जिससे लोगों को पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वार्ड के नागरिकों ने पानी समुचित व्यवस्था की मांग नगर पालिका के अधिकारियों की है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!