Press "Enter" to skip to content

नगर पंचायत नरवर के निर्वाचन हेतु वार्डों के आरक्षण की हुई कार्यवाही  8 वार्ड महिलाओं के लिए हुए आरक्षित

शिवपुरी। शिवपुरी जिले की नगर परिषद नरवर के आम निर्वाचन हेतु वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर तरूण राठी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं अधिकारियों के समक्ष आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। वार्ड आरक्षण हेतु छोटी बालिका सोना पुत्री रविन्द्र गुप्ता द्वारा पर्ची डालकर वार्डों का आरक्षण की कार्यवाही की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एल.के.पाण्डे, नगर पंचायत नरवर के अध्यक्ष डॉ.मनोज महेश्वरी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आरक्षण की कार्यवाही के दौरान नगर परिषद नरवर के 15 वार्डों में से 08 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। वर्गवार आरक्षण की स्थिति इस प्रकार रही, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 12 डॉ.भीमराव अम्बेडकर वार्ड एवं 14 जवाहरलाल नेहरू वार्ड(महिला वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 05 भगवान महावीर वार्ड, 06 महात्मागांधी वार्ड(महिला वर्ग), 07 रानीलक्ष्मीबाई वार्ड(महिला वर्ग), 08 लालबहादुर शास्त्री वार्ड, अनारक्षित में वार्ड क्रमंाक 01 राजा नल वार्ड(महिला वर्ग), 04 रानी अवंतीबाई वार्ड(महिला वर्ग), 09 दमयंतीबाई वार्ड(महिला वर्ग), 13 मौलाना आजाद वार्ड(महिला वर्ग) एवं 15 सरदार बल्लभ भाई वार्ड(महिला वर्ग) के लिए आरक्षित हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!