दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से पृथक

शिवपुरी। परियोजना अधिकारी ग्रामीण शिवपुरी द्वारा मुख्यालय पर नहीं रहने तथा पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर आंगनवाड़ी केन्द्र सिरसौद क्रमांक 04 की कार्यकर्ता श्रीमती सरिता शर्मा एवं आंगनवाड़ी केन्द्र तानपुर की कार्यकर्ता श्रीमती सुरेखा गौतम को पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।