शिवपुरी। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण सहकर्मकार मण्डल के श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को मण्डल द्वारा वर्ष 2018-19 में श्रमोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर में कक्षा 06, 07, 08, 09 एवं 11वीं के शुरू होने वाले सत्र में नि:शुल्क प्रवेश लेने हेतु आवेदन पत्र 30 दिसम्बर 2017 तक निर्धारित प्रारूप में वर्तमान में अध्ययनरत विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को प्रस्तुत कर सकते है। विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 08 अप्रैल 2018 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिसकी सूचना प्रवेश पत्र के साथ दी जाएगी। श्रम पदाधिकारी शिवपुरी श्री एस.के.जैन ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा 100 अंको की होगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण, हिन्दी, विज्ञान, एप्टीट्यूट के वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे। आवेदन जिला श्रमपदाधिकारी कार्यालय एवं संस्था के प्राचार्यों से प्राप्त किए जा सकते है। अधिक जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र 222.द्यड्डड्ढशह्वह्म्.द्वश्च.द्दश1.द्बठ्ठ /द्वश्चड्ढशष्22ड्ढ पर प्राप्त किए जा सकते है।
श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियां श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु 30 दिसम्बर तक आवेदन करें
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंध नदी की अवैध रेत पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली रेत जब्त / Shivpuri News
- जलपरी’ के आरोपों पर मेला संचालक का बड़ा पलटवार: कहा- तय राशि से ज्यादा मांग रहीं रानू राजपूत, सबूत के तौर पर पुलिस को देंगे रिकॉर्डिंग / Shivpuri News
- बंटवारे के विवाद में नरवर तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: तहसीलदार से विवाद के बाद मोबाइल टॉवर पर चढ़ा ग्रामीण, मां ने तख्त पर सिर पटककर किया हंगामा / Shivpuri News
- वायरल वीडियो के बीच दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप; एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, आधी रात सड़क पर लाठी-डंडे चले; कई घायल, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment