सीरिया में IS से जंग खत्म, पुतिन ने रूसी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया
इंटरनेशनल डेस्क.‘द इंडीपेंडेंट’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नेता ने सीरिया के तटीय प्रांत लताकिया में स्थित हेमीमीम हवाईअड्डे पर यह घोषणा की। रक्षा मंत्री सर्गेई सोयगू के साथ पुतिन ने कहा कि रूसी और सीरियाई सेना ने महज दो सालों में अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी समूहों में से एक को नष्ट कर दिया। पुतिन का सीरिया के लिए पहला दौरा है। यह ऐसे मौके पर हो रहा है, जब रूसी वायुसेना के संरक्षण में राष्ट्रपति बशर असद की सरकार ने सीरिया के ज्यादातर इलाकों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।चार लाख 65 हजार से ज्यादा नागरिक मारे गए…
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment