शिवपुरी। शहर के नगरपालिका की वार्ड क्रमांक 11 में पिछले दो माह से जनभागीदारी की खराब पड़ा हुआ है। जिसकी वार्डवासियों द्वारा नगरपालिका में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन दो माह गुजर जाने के बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ है।
जनसुनवाई में महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि नगरपालिका द्वारा करीब डेढ़ माह पूर्व बोर से मोटर व पाइप निकाल लिए थे और शीघ्र मोटर सही कराकर डलवाने का आश्वासन दिया था। एक माह पूर्व हमारे द्वारा नगरपालिका मोटर डलवाने के लिए आवेदन दिया और फोन भी संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। नगरपालिका के इंजीनियर श्री मिश्रा नई मोटर एक दो दिन में आने की बात कही बार कह चुके हैं, लेकिन अभी तक मोटर नहीं आई है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में पानी का एकमात्र स्त्रोत बोर ही है और बोर के बंद पड़े होने से पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वार्डवासियों द्वारा शीघ्र ही बोर में मोटर और पाइप डलवाने की गुहार लगाई है।
बॉक्स
इनका कहना है
बोर में मोटर डलवाना है कलेक्टर साहब ने मोटर डलवाने का आश्वासन दिया है। इसकी शिकायत हम वार्ड पार्षद और नगरपालिका में भी कर चुके हैं, लेकिन वह आजकल-आजकल कर रहे हैं। दो माह से हम पानी के लिए परेशान हैं इस बात की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी कर चुके हैं।
अनीता शर्मा, निवासी वार्ड क्र. 11






Be First to Comment