कड़कड़ाती ठंड में नसंबदी के लिए आई महिलाओं को लिठाया जमीन पर मामला बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र का

बैराड़। स्वास्थ्य विभाग में जिले सहित अंचलभर में लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और अव्यवस्थाओं का दौर लगातार जारी है। ऐसा ही मामला आज बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र पर देखने को मिला। यहां पर नसबंदी के लिए आई महिलाओं को कड़कड़ाती ठंड में जमीन पर लिठाया गया। नसबंदी के लिए 36 महिलाएं एवं 1 पुरुष आए हुए थे और अस्पताल में केवल 15 पलंग ही उपलब्ध थे। इस संबंध में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एके मोर्य का कहना है कि उनके अस्पताल में 15 पलंग ही उपलब्ध हैं। इसके अलावा जमीन पर गद्दे बिछा दिए गए थे।