करैरा। नगर परिषद करैरा के द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर आज करैरा नगर की भिन्न भिन्न गलियो से जागरूकता रैली को निकाला गया। साथ ही नंप के द्वारा मुनादी की गई की हर दुकानदार को अपनी दुकान पर हरा और नीला डस्ट विन रखना होंगा अगर कचरा सड़को पर इधर उधर फैका गया तो 200 रूपये का जुर्माना बसूल किया जायेंगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये इंजी राजेन्द्र जैन ने बताया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारी को लेकर नगर परिषद करैरा के द्वारा लोंगो को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई साथ ही हिदायत दी गई की अगर कोई भी व्यक्ति नगर में गन्दगी फैलाता है तो उससे 200 रूपये का जुर्माना बसूल किया जायेंगा। इस अवसर पर नंप सीएमओ जवहर सिंह कुशवाह अध्यक्ष कोमल साहू उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता इंजी राजेन्द्र जैन लेखपाल रमेश भार्गव अजीज खान मिठ्ठन लोधी विजय तिवारी सहित सभी वार्डो के पार्षद सफाई कर्मी जागरूकता रैली में उपस्थित रहे।




