करैरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करही ग्राम के पूर्व सरपंच श्रीनिवास पटेल के बड़े भाई प्राचार्य हरिनिवास पटेल लम्बी बीमार के चलते निधन हो जाने पर कांग्रेस के महामन्त्री के. एल. रॉय सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने शोक सम्वेदना व्यक्त कर ईश्वर से उनकी आत्म शांति के लिए मौन धारण कर गहरा शोक जताया। इस अवसर पर करैरा नरवर ब्लाक के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शोक सम्वेदना में शामिल हुये।




