Press "Enter" to skip to content

कोलारस उप चुनाव में 10 चुनौतियां बनेगी भाजपा के लिए जी का जंजाल 

कोलारस/बदरवास। कोलारस विधानसभा के लिए होने बाले उप चुनाव की घोषणा होना अभी शेष है कांग्रेस के महारथी अभी गुजरात चुनाव में व्यस्थ है भाजपा के प्रदेश से लेकर क्षेत्र के नेता सरकार के माया जाल से क्षेत्र के मतदाताओ को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है। किन्तु कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता है जो कि सब कुछ जानती है। लेकिन परिणाम समय आने पर ही बताती है। कोलारस विधानसभा सीट पर अभी तक चुने गये विधायको के आंकडे हम उठा कर देखे तो दल कोई भी रहा हो किन्तु कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लोगो ने महल समर्थित प्रत्याशी को ही जीत दिलाई है। यह सच्चाई किसी से छिपी नही है अभी तक हुये कोलारस विधानसभा क्षेत्र के चुनावो में ज्यादातर महल समर्थित व्यक्ति ही कोलारस का विधायक बनते रहे है। भाजपा सरकार कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाये करके लोगो के सामने विकास के सवाल खडे कर दिये है। किन्तु अभी भी कोलारस विधानसभा विकास के मामले में राधौगढ से शायद सौ किलोमीटर की दूरी पर बनी हुई है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया के गुजरात से लौटने के बाद चुनावी सभायें करने के बाद कोलारस की राजनीति का मिजाज निकल कर सामने आयेगा। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भले ही मंत्रीयो से लेकर संगठन के पदाधिकारी लोगो के बीच पहुंच रहे हो किन्तु कोलारस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को जीत से पहले इन दस चुनौतियों से निपटना होगा तभी भाजपा जीत के एवरेस्ट पर चडने में सफल हो पायेगी। 

बॉक्स

प्रीतम सिंह पर मुकदमा कायम होने से लोधी समाज में नाराजगी 

भाजपा के जुझारू नेता प्रीतम सिंह जो कि केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के रिश्तेदार भी है अपनी जुझारू छवि के मामले में उन्हे सभी लोग भली भांति जानते है। किन्तु कुछ वर्ष पूर्व प्रीतम सिंह लोधी पर दर्ज किये गये मामलों से लोधी समाज में नाराजगी है। इसको लेकर अभिभाषक रामजीलाल लोधी ने कहा कि भाजपा के मंत्री मुकदमा कायम होने के बाद खुलेआम घूम रहे है। जबकि प्रीतम सिंह लोधी पर झूठे मुकदमे दर्ज किये गये। जिससे लोधी समाज भाजपा सरकार से नाराज है। 

बॉक्स

यशोधरा राजे की कोलारस से दूरी भाजपा के लिए सबसे बडी चुनौती

यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी की विधायक ही नही बल्कि कैविनेट मंत्री होने के साथ साथ महल का प्रतिनिधित्व भी करती है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उनके भी एक सैंकडा से अधिक समर्थक है। मुख्यमंत्री तीन सभाये कर चुके है किन्तु यशोधरा राजे की कोलारस से दूरी भाजपा के लिए चुनौती का कार्य कर रही है यदि यशोधरा राजे सिंधिया खुल कर कोलारस में नही आती है। तो भाजपा प्रत्याशी के लिए बहुत बडी चुनौती खडी हो सकती है। 

बॉक्स

अनूप मिश्रा को नजर अंदाज करने से ब्राह्मणों में नाराजगी

कोलारस विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मणों की संख्या पर हम बात नही कर रहे किन्तु ब्राहा्रण बुद्घीजीवी वर्ग है और अपने विवेक से निर्णय लेता है कोलारस विधानसभा क्षेत्र के एक सैंकडा लोग सांसद अनूप मिश्रा से जुडे हुये है प्रदेश की राजनीति से अनूप मिश्रा को दूर करने की भाजपा की चाल से समाज के लोग भली भांति परचित है। अनूप मिश्रा को प्रदेश की राजनीति से दूर करने के कारण ब्राहा्रण समाज के लोगो में नाराजगी है। जिसका पता आने बाले दिनो में सबके सामने आ जायेगा कि भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधियो को दूर करने का परिणाम क्या होता है। 

बॉक्स

शासकीय दफ्तरो में लोगों के साथ लूट खसोट आज भी जारी

प्रदेश से लेकर केन्द्र में भाजपा की सरकार है हम कोलारस से लेकर कहीं भी जाकर देख ले शासकीय कार्यालयो में पैसे खाना तो आम बात है पैसे खाने के बाद भी लोगो के काम नही हो रहे है। कोलारस में एक दर्जन विभागो की यह हालत है कि लोगो से पैसे खाने के बाद भी लोगो के काम नही होने से लोगो में भ्रष्टï प्रशासन पर लगाम न लगाने से प्रदेश सरकार के विरूद्घ नाराजगी है।

बॉक्स

जीएसटी से परेशान व्यापारी सरकार के खिलाफ

्रव्यापारी संख्या वल में भले ही कितने भी हो किन्तु एक व्यापारी 5-10 लोगों को रोजगार देता है और वह व्यापारी आज लोगो को रोजगार देना तो दूर की बात है स्वयं का पेट पालने को मजबूर है। उसका सबसे बडा कारण पहले नोट बंदी उसके बाद जीएसटी दोनो ने व्यापारी की कमर तोड दी है। और अब वही व्यापारी रोडो पर आकर जोर जोर से चिल्ला कर कहता है कि समाज का प्रत्याशी आता है तो मजबूरी है बरना कोलारस में कांग्रेस जिताना और सरकार को सवक सिखाना जरूरी है। 

बॉक्स

पांच रूपये तक उडद का भाव पहुंचने से किसान आक्रोषित

सरकार कोई भी हो सभी सरकारे किसानो को अन्न दाता कहती है यह बात सही है किन्तु आज वही अन्न दाता नोट बंदी एवं जीएसटी के बाद फसल के भाव आसमान से जमीन पर गिरने से किसानो में सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार बीते रोज बदरवास मण्डी में देखने को मिला जब 100 रूपये किलो विकने बाला उडद 5 रूपये प्रति किलो पर आकर बिका तो किसान बोले भावन्तर मिलने का भी भला क्या फायदा जब सौ रूपये किलो विकने बाला उडद पांच रूपये के भाव पर विक रहा है इससे तो सरकार बदलने में ही फायदा है। 

बॉक्स

नोट बंदी, महंगाई ने तोडी मध्यम वर्ग की कमर

देश में भले ही फसलो के भाव गिरे हो किन्तु मध्यम वर्ग अपने महिने के खर्च की पूर्ती करने के लिए पांच वर्ष के अंदर दो गुना बजट खर्च होने की बात कह रहा है। मध्यम वर्ग का कहना है कि रसोई गैस से लेकर  डीजल पैट्रोल, किराना, सब्जियां, फल आसमान पर जा पहुंचे है। घर का बजट दो गुना हो गया है। बजट पर कंट्रोल न होने से मध्यम वर्ग बुरी तरह पिस रहा है किसान एवं व्यापारी की तरह मध्यम वर्ग भी सरकार के द्वारा भावो पर नियंत्रण न होने से नाराज है। 

बॉक्स

टिकिट तय होने के बाद भाजपा में घट फूटन की खुल कर संभावना

कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए उप चुनाव जनवरी या फरवरी में होना तय है मुख्यमंत्री की तीन सभाये कोलारस में हो चुकी है कैविनेट मंत्री यशोधरा राजे अभी तक कोलारस न आकर अपनी नाराजगी का इजहार कर चुकी है। भाजपा के टिकिट मांगने बाले करीब दो दर्जन कार्यकर्ता भले ही भाजपा की सभाओ में नजर आ रहे हो किन्तु टिकिट तय होने के बाद भाजपा के एक दर्जन कददावर कार्यकर्ताओ की नाराजगी भाजपा के लिए चुनौती सावित हो सकती है। 

बॉक्स

संगठन के काम काज से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

भाजपा के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में तीन मण्डल है मण्डलो की कार्यकारणी में भाजपा के निर्वाचित जन प्रतिनिधियो को शामिल न करने तथा पोलिंग जिताने बाले कार्यकर्ताओ के स्थान पर फोटो ग्राफरो को कार्यकारणी में शामिल करने तथा जनपद से लेकर नगर परिषद के चुनावो में भाजपा के खिलाफ बगावत करने बालो को खुली छूट देने से भाजपा में अंधरूनी खींच तान किसी से छिपी नही है और आने बाले समय में टिकिट तय होने के बाद सबके सामने होगी। 

बॉक्स

स्थानीय मीडिया की उपेक्षा भाजपा के लिए बन सकती है चुनौती

कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करीब एक सैंकडा लोग मीडिया के रूप में न्यूज पेपर, न्यूज चैनल, सोशल मीडिया से जुडे हुये है क्षेत्र में करीब आधा दर्जन बडे न्यूज पेपर एवं इतने ही प्रदेश स्तर के चैनलो में पत्रकारगण सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है। किन्तु भाजपा के द्वारा अभी तक हुये कार्यक्रमो में स्थानीय मीडिया की उपेक्षा की गई है। स्थानीय मीडिया कर्मियो को विज्ञापन, खबरो से दूर रखा गया है जिसके चलते अधिकांश मीडिया कर्मी भाजपा के ऐसे व्यवहार से नाराज है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!