Press "Enter" to skip to content

भाजपा की विकास यात्रा को राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जनहितैषी योजनाओं से सभी वर्ग हो रहे लाभान्वित: माधवसिंह दांगी

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच लेकर भाजपा की जनजागरण विकास यात्रा कोलारस विधानसभा के रन्नौद मंडल की गोदावरी से मप्र के राजस्व मंत्री ने मंत्रीद्वय राज्यमंत्री माधवसिंह दांगी एवं भुजबल सिंह अहिरवार के साथ यात्रारथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा की विकास यात्रा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने 14 वर्ष के कार्यकाल में मप्र की दिशा व दशा बदल दी है। मप्र बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन गया है। आज मप्र विकास के क्षेत्र में देश में अग्रिम पंक्ति में आकर खड़ा है। सड़कों का जाल, पानी, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व गरीबों के कल्याण की अभूतपूर्व योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता सीना चौड़ा कर जनता के बीच जाएं व जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के बल पर भाजपा के लिए समर्थन मांगें। 

विकास यात्रा को गणेशखेड़ा ग्राम में संबोधित करते हुए राज्यमंत्री माधवसिंह दांगी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी व अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी व राज्य की शिवराज सिंह सरकार ने गरीब, पिछड़े, दलित, महिलाओं, किसान व सर्वसमाज के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित की हैं। इसके साथ ही यात्रा को मुकेश चौहान, रामस्वरूप रावत, बैदयीचरण मिश्र ने भी संबोधित किया। यह विकास यात्रा माढ़ा, बामौरकलां, अकौदा, सीतानगर, डकरौरा, खासखेड़ा, विजयपुरा, बीजरी में भी पहुंची। इस यात्रा में भाजपा के जिला संगठन मंत्री देवेन्द्र भार्गव, डॉ. राकेश राठौर, हेमपाल दांगी, मोहनसिंह लोधी, प्राण सिंह गुर्जर, बंटी रघुवंशी, रघुवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, नातीराजा, बलवीर गुर्जर, बद्री जाटव, सुनील लोधी, भगवत गिर, देवेन्द्र रघुवंशी, अजय रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

बॉक्स

आज इन गांव में पहुंची विकास यात्रा

भाजपा की विकास यात्रा के आज दूसरे दिन ग्राम देहरदा गणेश, टामकी, हरिपुर, लालपुर, लगदा, सजाई, पचावला, पचावली, संगेश्वर, आनंदपुर आदि गांव में पहुंचकर ग्रामीण सें संपर्क करेगी। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!