शिवपुरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी.कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस नवीन कम्यूनिटी हॉल गांधी पार्क शिवपुरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी रूपेश उपाध्याय, महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओ.पी.पाण्डे, मानवाधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम.इंदौरिया एवं आयोग मित्र श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सहित न्यायाधीशगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा व्यक्ति का विचार होता है, वैसी ही लोगों की हिम्मत हो जाती है और यहीं स्थिति महिलाओं की भी है, वह घर में बहुत सशक्त होती है। इसलिए दफ्तरों में भी उन्हें उतनी ही सशक्तता से काम करना चाहिए। इतिहास उठाकर देखें यदि महारानी लक्ष्मी बाई और रजिया सुल्ताना जैसी वीरांगनाओं ने देश की रक्षा के लिए तलवार न उठाई होती तो क्या उनको याद किया जाता। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार जिला विधिक सहायता अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिखा शर्मा ने व्यक्त किया।






Be First to Comment