Press "Enter" to skip to content

बंदूक की नोंक पर लड़के ने अपने से आधी उम्र की लड़की से की शादी, अब दे रहा है धमकी;


भोपाल। मथुरा निवासी 40 साल के युवक ने भोपाल की एक 19 साल की लड़की से बंदूक की नोंक पर जबरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है। लड़की वालों को मथुरा में घर-परिवार दिखाने के बहाने बुलाकर 10 मिनट में लड़के वालों ने शादी रचा ली। यहां तक कि कार्ड भी छपवा दिया।शादी के बाद लड़की को 20 दिन अपने पास घर में बंद कर रखा। जब लड़की ने आत्महत्या करने की धमकी दी तब उसे भोपाल भेजा। गुप्ता नगर कॉलोनी निवासी रामा पाण्डेय की 19 साल की लड़की ज्योति (परिवर्तित नाम) की शादी मथुरा के हरीओम शर्मा से 19 नवंबर को जबरदस्ती कर दी गई। अब लड़की का पूरा परिवार तीन दिन से लड़के वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए महिला थाने के चक्कर काट रहा है। लड़की के घर वालों का कहना है कि लड़के वाले उन्हें लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
लड़के को बिना दिखाए की शादी
ज्योति की मां शोभा का कहना है कि हमारे रिश्तेदार ने ये रिश्ता बताया था। लड़के वाले लड़की से मिलने भी आए थे, लेकिन लड़का नहीं आया। बहुत मांगने के बाद लड़के का फोटो आया तो उम्र थोड़ी ज्यादा दिखी तो हमलोगों ने शादी से मना कर दिया। लेकिन लड़के वाले हमलोगों को घर और लड़के को दिखाने के लिए मथुरा बुलाएं। वहां उन्होंने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी, हमलोग के पहुंचते ही 19 नवंबर को बंदूक की नोंक पर शादी कर दी।लड़की को पता चला कि उसकी शादी दोगुने उम्र के लड़के से हो रही है तो उसने मथुरा की पुलिस को बुलाया, लेकिन पुलिस वाले को भी लड़के वालों ने पैसे देकर मना लिया। जिससे पुलिस चली गई। लड़की को जबरदस्ती ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की तरह सजाया और मंडप में बैठा दिया।
6 लाख रुपए की कर रहे हैं मांग
ज्योति के घर वालों का कहना है कि हमलोग इस शादी को नहीं मान रहे हैं, इसलिए हमलोग उसे भेजना नहीं चाहते हैं। लेकिन लड़के वाले हमसे शादी में 6 लाख रुपए खर्च होने की बात कहकर लड़की को छोड़ने के लिए पैसे मांग रहे हैं। अब हमलोग इतनी बड़ी राशि कहां से लाकर दें।
20 दिन तक रखा घर में बंदी बनाकर रखा
ज्योति का कहना है कि शादी के बाद उसे ननद के घर में बंद कर रखा गया। उसे ससुर नत्थीलाला शर्मा, जेठ सीताराम शर्मा, जेठानी निशा शर्मा और पति हरीओम खूब मारते-पीटते थे। उसे कुछ भी खाने के लिए नहीं देते थे। जब बीमार पड़ी और आत्महत्या करने की धमकी दी तब मुझे भोपाल भेजा गया। अब मेरे घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
तलाक लेना चाहती है
ज्योति का कहना है कि वह हरीओम के साथ नहीं रहना चाहती है, बल्कि तलाक चाहती है। लेकिन उसे और उसके घरवालों को ससुराल जाने के लिए धमकाया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!