Press "Enter" to skip to content

आखिरी तारीख निकलने के बाद लिए थे नाम वापस, मतदान हुआ तो तीनों जीते,


ग्वालियर।व्यापार समिति दाल बाजार की कार्यकारिणी सदस्यों का रिजल्ट शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया गया। मतदान के परिणाम ने व्यापारियों को चौंका दिया। वह तीन सदस्य चुनकर आ गए, जिन्होंने कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव के लिए अपने नामांकन फार्म वापस लेने की तारीख निकलने के बाद अपने फार्म वापस लिए थे। विपुल अग्रवाल को 383 सबसे ज्यादा मत मिले हैं,व्यापार समिति के पदाधिकारी निर्विरोध चुन गए थे, लेकिन कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के लिए 16 फार्म आए थे, जिसके चलते चुनाव कराने का फैसला लेना पड़ा था, लेकिन फार्म वापस लेने की आखिरी तारीख को 2 उम्मीदवारों ने अपने फार्म खींच लिए थे। 14 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे थे, लेकिन तारीख निकलने के बाद विपुल अग्रवाल, गिर्राज बंसल, नरेन्द्र कुमार जैन ने अपने फार्म वापस ले लिए। जिसके चलते कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव बताते हुए 11 सदस्यों ने मालाएं पहन ली थीं और बाजार में मिठाई बांट दी। इसके बाद व्यापारियों ने विरोध कर दिया। तारीख निकलने के बाद नाम वापस लेना गैर कानूनी बताया। चुनाव कराने का फैसला लिया। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान को उम्मीदवार प्रचार के लिए बाहर खड़े हो गए और अपने पक्ष में मतदान का निवेदन किया। सदावृत की बगिया को उम्मीदवारों ने बैनरों से पाट दिया था। दोपहर तीन बजे तक 579 मतदाताओं में से 505 ने वोट डाले। जबकि 5 मत निरस्त हो गए। शाम को मत गणना हुई। रिजल्ट ने व्यापारियों को चौंका दिया और नाम वापस लेने वाले तीनों जीत गए। अपने निर्विरोध बताकर मालाएं पहनने वाले तीन उम्मीदवार हार गए। उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। वहीं दूसरी ओर जीते हुए उम्मीदावरों ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी।
किसे कितने वोट मिले
विजयी मत
-विपुल अग्रवाल- 383
– नरेन्द्र कुमार जैन- 318
– मनीष गोयल- 316
– प्रमोद जैन- 304
– अजय गोयल- 299
– अश्विनी कुमार- 284
– सौरव गोयल- 274
-मनोज गुप्ता-269
-गिर्राज बंसल-266
– राजेश अग्रवाल-241
– नितिन अग्रवाल-237
ये हारे
कन्हैया लाल-231
राकेश गोयल- 219
सुनील अग्रवाल-148
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!