Press "Enter" to skip to content

बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अब बदरवास से बाहर नहीं जाना होगा: सुशील रघुवंशी

शिवपुरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर वर्ग के व्यक्ति चिंता की है, सर्वहारा वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनायें संचालित की हैं। इसी कड़ी में बच्चों के विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनायें संचालित कर रही हैं जिसमें शिक्षा का अधिकार अधिनियम, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, विद्यालय से दूरी पर निवासरत छात्र एवं छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरण, नि:शुल्क गणवेश के साथ ही विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन जैसी योजना संचालित कर बच्चों शिक्षा दिलाने के प्रयासरत हैं। इसके साथ ही कोलारस विधानसभा के छात्र एवं छात्राओं को ध्यान में रखते हुए 6 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामाी वर्ष 2018-19 के सत्र में बदरवास में महाविद्यालय की कक्षायें प्रारंभ की जाएगी। साथ ही कोलारस महाविद्यालय में भी वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। अब इन महाविद्यालय की मान्यता मिलने से कोलारस विधानसभा के छात्र एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कोलारस या बदरवास से बाहर नहीं जाना पड़ेगा उक्त बात बीते रोज विकास यात्रा के पांचवे दिन बदरवास तहसील के एजवारा, गिंदौरा, रामपुर, अलावदी, बारौद, खतौरा, इंदार में पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की किसान हितैशी योजनाओं के बारे में चर्चा कर बताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव, रामस्वरूप रिझारी, बृजेन्द्र सिंह तोमर, हेमपाल दांगी, भानू जैन, धनपाल यादव, देवीलाल, रामबाबू ओझा, नरेश ओझा, भगवत गिरी, रहीश यादव, नरेन्द्र सिंह, गोलू धाकड़, पहलवान सिंह, राजकुमार, आशीष रघुवंशी, के.के. रघुवंशी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कल इन ग्रामों में पहुंचेगी विकास यात्रा 

भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जन जागरण विकास यात्रा बदरवास मंडल के ग्राम बारई, दोहाई, रेंटाई, सेमरी, सिंगन, सांडर, रेंजा, सालौन, अगर्रा, दोहा, मुडैरी, रामपुरी आदि गांवों में पहुंचेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!