

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मनीष अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर उपस्थित रहे, जिन्होंने अपना अनुभव युवाओं के बीच में सांझा किया।
बैठक के प्रारंभ से जिलामंत्री प्रतीक शर्मा द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया, फिर सभी अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। सर्वप्रथम स्वागत भाषण देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि आज हमारे जिले में नौजवानों की टीम खड़ी हो गई है, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर दिन रात सतत् कार्य करने लिए तैयार है। आज युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जी युवाओं के कार्यों को देखने हमारे बीच में पधारे हैं। प्रत्येक युवा को अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, मनीष अग्रवाल, हेमंत ओझा, हरिओम राठौर, मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा युवाओं को अपने विचारों के माध्यम से प्रेरित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हेमंत शर्मा ने किया वा आभार जिला महामंत्री संजय कुशवाहा द्वारा व्यक्त किया गया।
विजय दिवस के मौके पर शहीदों को किया नमन
1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध की बरसी के मौके पर आज पूरा देश शहीद जवानों को याद कर रहा है। इसी मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन सहित मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं उनकी टीम कस्टम गेट स्थित विजय स्तंभ पहुंची, जहां उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री जैन ने युवाओं को बताया कि 16 दिसंबर को हर साल भारत विजय दिवस मनाता है। आज के ही दिन भारतीय सेना के पराक्रम से दुनिया में एक नए देश को जन्म हुआ था इतना ही नहीं किसी भी सेना की इतनी बड़ी हार नहीं हुई थी जितनी बड़ी हार पाकिस्तान की इस युद्ध में हुई थी। आज इस घटना के 45 साल बीत चुके हैं। इस युद्ध में भारतीय सेना के समक्ष अपनी हार स्वीकारते हुए 93 हजार पाक सैनिकों ने सरेंडर किया था।






Be First to Comment