भारत-श्रीलंका में निर्णायक टक्कर आज, इंदौर के नितिन मैदानी अंपायर,



इंदौर,भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में 22 दिसंबर को होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की टिकटों को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह के बीच इंदौर का ही युवा इस सीरीज में अहम किरदार निभा रहा है। दोनों देशों के बीच फिलहाल खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापत्तनम में होना है। इस मैच में निर्णायक की अहम जिम्मेदारी इंदौर के अंतरराष्ट्रीय अंपायर नितिन मेनन को सौंपी गई है।

संबंधित खबरें