देश का हर गरीव पार्टी व सरकार से जुड़ा-सुशील रघुवंशी

सरकार की जन हितैषी योजनाओ को लेकर विकास यात्रा जारी
कोलारस- केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में देश ने वे सिद्धिया हासिल की है जो पिछले 67 वर्ष के कार्यकाल में प्राप्त नही हुई श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प और जनता में उनके अगाध विश्वास के सहारे ही गरीबो के लिए कल्याणकारी नीतिया बना पाये, महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन काम हुए ,भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ केंद्र सरकार ने विमुद्रिकारण से  जनता को दिए बचन को सिद्ध किया है।केंद्र सरकार की मनरेगा में जिले के सूखा प्रभावित इलाकों में 150 दिन का काम,गैस सब्सिडी ,पेंशन का डिजिटल माध्यम से नगद हस्तांतरण,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,किसान फसल बीमा द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने का लछ्य,युवाओ को राष्ट्रीय कोशल विकास मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक हर परिवार को आवास की व्यवस्था सुनिश्चित हो ऐसी गरीव हितैषी केंद्र व राज्य की शिवराज सरकार से देश का हर गरीव पार्टी व सरकार से जुड़ा है यह आज छटवे दिन भाजपा की विकास यात्रा बदरवास मंडल के ग्राम बारई,दोहाई,रेटाई, सेमरी,सिंगन,सांडर,रेन्जा,सालोंन,अगरा, दोहा,मुडेरी, रामपुरी ग्राम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक लेकर जन जागरण विकास यात्रा संचालित की जा रही है इस विकास  यात्रा में पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, देवेंद्र जैन,नरेंद्र आर्य,मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल,हेमपाल दांगी,भागवत गिरी,आजदपुरी,प्रमोद गोस्वामी,मुकेश यादव,योगेश जाट,वकील धाकड़,बलराम यादव,वीर सिंह यादव,महेंद्र गुर्जर,पर्वत सिंह धाकड़, महेश खटीक कुबेर रावत आदि सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।