करैरा। करैरा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल करैरा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर करैरा में 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी जिसका पंजियन 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष सोनू खटीक ने बताया कि करेरा में युवा मोर्चा के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है जिसका पंजीयन 16 दिसंबर से चालू हो गया है जिसके पंजीयन के शुल्क राशि 10 निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राएं भाग लें।





Be First to Comment