खनियांधाना। अपनी अलग कार्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले विधायक के.पी. सिंह कक्काजू द्वारा समूचे पिछोर विधानसभा क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा व राम कथा का आयोजन गत दिनों में किया जा रहा था जिसकी पूर्णाहुति पर आज रविवार को एक साथ अलग-अलग आठ गांवों में 23 स्थानों पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लाखों भक्तगणों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। खनियाधाना में टेकरी मंदिर मैदान, हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान , मंडी प्रांगण, चंद्रशेखर आजाद सभागार मैदान, तथा गूडर रोड पर सुबह 12 बजे से देर रात तक भंडारा चलता रहा जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता दिनभर व्यबस्थाओं में लगे रहे। उल्लेखनीय है कि खनियाधाना में विगत 9 दिनों से साध्वी कनकेश्वरी देवी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जा रहा था जिसके समापन के बाद आज विधानसभा की खनियांधाना, पिछोर, भौंती, बामोर कला, मुहासा, मुहारी कला, कंजवाहा आदि आठ गांव में दो दर्जन स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।






Be First to Comment