शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था जीसीएसएस ने जिले की बांसखेड़ी, वीरपुर, दादोल, सुरवाया, बड़ागांव, नया बलारपुर, बूढ़ी वरोद, गढ़ीवरोद, गिरमोरा व मानपुर सहित अन्य आदिबासी बस्तियों में पहुंचकर 452 आदिवासी बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर परियोजना समन्वयक सचिन कुमार वर्मा, सुनील राजपूत, रामधेन यादव, सिरनाम सिंह, पुरषोत्तम जाटव, मान सिंह कुशवाह, बलवीर यादव, सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




