Press "Enter" to skip to content

दुकानदार के साथ मारपीट कर गल्ले से उड़ाए रूपये, कार्यवाही की मांग

शिवपुरी। पुलिस थाना फिजीकल क्षेत्र में एक साड़ी विक्रेता दुकानदार के साथ एक युवक द्वारा मारपीट की और फरियादी के 10 से 12 हजार रूपये निकाल लिए। इस मामले की शिकायत फरियादी साड़ी विक्रेता दुकानदार ने पुलिस थाना फिजीकल में कर दी है और उचित कार्यवाही की मांग की है।    

थाने में सौंपे शिकायती आवेदन में फरियादी गुरूकृपा साड़ी विक्रेता दुकानदार रीतेश जैन पुत्र धर्मेन्द्र जैन निवासी सर्वोदय नगर मास्टर कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह रोज की भांति सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड के सामने पार्क के पास स्थित साड़ी की दुकान पर बैठा हुआ था तभी दुकान पर सिद्धेश्वर कॉलोनी निवासी चन्द्रपाल सिंह चौहान नामक व्यक्ति आया और दुकान में घुसकर विवाद करने लगा, जब उससे मना किया तो चन्द्रपाल ने दुकानदार रीतेश जैन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तभी दुकान के सामने मौजूद टैक्सी में मौजूद अन्य 4 अज्ञात लोग भी थे जो यह पूरा माजरा देख रहे थे बाद में दुकान के गल्ले में चन्द्रपाल सिंह चौहान ने हाथ डाला और गल्ले में रखे 10 से 12 हजार रूपये फरियादी रीतेश जैन के साथ मारपीट कर निकाल लिए। इसके बाद भी मारपीट करने वाले चन्द्रपाल सिंह चौहान ने अपने मोबाईल 09617740185 से आए दिन प्रार्थी रीतेश जेन को मोबाईल पर जान से मारने की धमकी देकर दुकानदार को भयभीत कर रहा है। इस मामले में फरियादी रीतेश जैन ने थाना प्रभारी को सौंपे आवेदन के माध्यम से उचित कार्यवाही की मांग की है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!