मुख्यमंत्री चौहान 21 को रन्नौद में अंत्योदय मेले में लेंगे भाग

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बदरवास जनपद पंचायत के रन्नौद में 21 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से आयोजित जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में भाग लेंगे। जिला स्तरीय अंत्योदय मेले में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा।