Press "Enter" to skip to content

जान हथेली पर रखकर करते है नदी पार, प्रशासन बड़े हादसे के इंतजार में मध्य प्रदेश शासन के विकास को आइना देखता ग्राम डिगडोली

योगेंद्र जैन पोहरी-शिवपुरी जिले से 35 किमी दूर प्रदेश की चर्चित तहसील पोहरी का आदिवासी, हरिजन, बाहुल्य क्षेत्र छर्च के ग्राम पंचायत डिगडोली के हजारों ग्रामवासी आज भी आजादी के 70 दशक बाद भी नरकीय जीवन जीन को मजबूर है। मध्य प्रदेश शासन की विकास योजना की पोल इस गांव के ग्रामीणों से बात करके पता लगा जाती है विकास कागजों में बहुत पर धरातल पर शून्य हुए है। ग्राम पंचायत डिगडोली अंतर्गत 3 ग्राम आते है जिसकी जनसंख्या लगभग 2300 है। ग्राम पंचायत में जाने का एकमात्र रस्ता डिगडौली की नदी पार करके ग्रामीणों को प्रतिदिन पोहरी मुख्यालय पर जाना पड़ता है। इस समय भी नदी में पानी भरा हुआ है नदी में आज दिनांक तक 20 से 30 फिट तक पानी है बच्चो को पढऩे से लेकर जरूरत का सामान के लिए बच्चों, महिला, पुरूष को भी इस गहरी नदी में अपनी जान जोखिम में डालकर पार करके अपना काम करने मुख्यालय पर जाते है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में प्रसूता महिला को भी प्रसव के समय वाहन के ट्यूब के से ही नदी पार करनी पड़ती है। इस दौरान कई हादसे भी घटित हो चुके हैं। अभी हाल ही में एक युवक को रात के समय उपचार नही मिलने के चलते अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। छोटे छोटे बच्चे प्रतिदिन पढऩे के लिए पास के ग्राम खरवाया भी वाहन के ट्यूब के सारे कपड़े उतार के 20 से 30 फिट गहरी नदी पार करते हैं। नदी पार करते समय कपड़े भी गीले हो जाते है ठंड के मौसम में बच्चो को विद्यालय में पढऩा पड़ता है। इसके बाद शाम के समय फिर नदी पार करके जाना पड़ता है। आदिवासी वर्ग व मजदूर वर्ग को राशन लेने के लिए भी ग्राम खरवाय ट्यूब से आना व राशन ले कर जाना पड़ता है। कभी कभी तो राशन गीला भी हो जाता है। डिगडौली ग्राम के ग्रामीण नारकीय जीवन जीन को मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि शासन ने इस ध्यान नहीं दिया, पर 4 करोड़ 41 लाख का पुल तो 1 साल पहले ही मंजूर हो गया है। ठेकेदार व प्रशासन की ढील के चलते आज तक पुल का काम शुरू नही हो पाया है। ठेकेदार द्वारा आज तक काम शुरू नहीं किया गया जबकि काम शुरू होने की दिनांक बोर्ड पर 9 माह की है। लगता है प्रशासन व ठेकेदार की मिलीभगत के चलते आज तक ग्रामीण जन इस समस्या से जूझ रहे है।

आज तक नहीं देखी जननी एक्सप्रेस व डायल 100-मध्य प्रदेश शासन द्वारा गरीब वर्ग के प्रसूता महिला को प्रसव के समय घर से फ्री में लाना व छोड़ा है। पोहरी तहसील के ग्राम पंचायत डिगडोली के ग्रामवासियों से आज तक जननी एक्सप्रेस को नही देखा है। इस ग्राम पंचायत के वासिंदे नदी के उस पार होने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल पता है जबकि कोई घटना हो जाये तो इस गांव में डायल 100 भी नही पुहंच सकती है जबकि यहाँ पूरा क्षेत्र डकैत प्रभावित होने के चलते ग्रामीण अपने आपको असुरक्षित मानते हैं। ऐसा नही है कि प्रशासन को पता नही है मध्य प्रदेश में अधिकारी राज जो लागू है जनता की कोई सुनवाई नही होती है।
ग्रामीणों के लिए अजूबे हैं नेता-छर्च क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगडोली के ग्रामवासी को बात करे तो ग्रामीण से बात करने पर पता चलता है कि आज तक कोई भी नेता इस ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों की सुध लेने नही पहुंचा है। ग्रामीणों ने आज तक नेता प्रजापति के सांसद व मंत्रियो को इस क्षेत्र में नही देखा है जबकि इस संसदीय क्षेत्र से केंद्र में मंत्री भी है जिनको न क्षेत्रवासी जानते हैं
पुल बनने से ग्राम पंचायत में विकास कार्य भी होंगे तेज-ग्राम पंचायत डिग डोली में यदि शासन द्वारा 1 सालो से मंजूर पुल का काम शुरू हो जाता तो शासन की योजना व ग्राम के विकास कार्य मे भी तेजी इस पुल के बाद देखी जा सकती है पुल का काम प्रशासन की अनदेखी के चलते शुरू नही हुआ जबकि जिले के अधिकारी को जनता की सुध नही है
आजादी के बाद भी नारकीय जीवन जीनो को मजबूर ग्रामवासी-देश को आजादी मिले 70 दशक हो गए है पर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील की ग्राम पंचायत डिगडोली के ग्राम वासी आज भी आजदी के रहा देखा रहे है शासन की योजना का लाभ भी नदी पार करके ग्रामीणों को लेना पड़ता है आज यह के लोगो को मूलभूत सुविधा का।लाभ भी नही मिल पा रहा है

क्या कहते हैं ग्रामीण

-प्रतिदिन डिगडौली से पढऩे के लिए खरवाया नदी पार करके जाना पड़ता है कभी कभी गीले भी हो जाते है।
राकेश छात्र ग्रामीण
कोई सुने वाला नही है राशन लेने भी ट्यूब के सारे खरवाया आना पड़ता है कभी कभी तो राशन गिला हो जाता है।
हरीचरण ग्रामीण
बच्चों भी पढऩे नदी पार करके आते है कभी कभी गीले भी हो जाते है सभी लोग ऐसे ही पार करते है।
श्रीमति सुरेश आदिवासी ग्रामीण
कोई सुनवाई नही होती पुल का काम आज तक चालू नही हुआ सभी को शिकायत कर चुके है।
धमेंद्र सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत डिगडौली 

क्या कहते हैं जिम्मेदार

-आपके द्वारा मुझे सूचना प्राप्त हुई है कभी तक पुल का काम क्यों शुरू नही हो पाया है इसकी जानकारी में विभाग ले लेता हूं
मुकेश सिंह एसडीएम पोहरी
नदी में पानी भारा हुआ है अधिकारियो को अवगत करा चुके है पुल की जगह समान भी पुहंच चुका है हम तो जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहते है पर प्रशासन नही सुन रहा है
बीएम शर्मा, ठेकेदार

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!