Press "Enter" to skip to content

टी-20 मैच से पहले इंदौर स्टेडियम उड़ाने की धमकी देने वाला पकड़ा,


ग्वालियर।शनिवार को इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि 22 दिसंबर को मैच से पहले स्टेडियम को उड़ा देगा। इस कॉल की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। क्राइम ब्रांच ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि कॉल ग्वालियर से आया था।जिसके बाद क्राइम ब्रांच रविवार सुबह ग्वालियर आ गई। इंदौर पुलिस लोहिया बाजार स्थित नल वाली गली से सोहन गुर्जर को पकड़कर ले गई है। पुलिस का कहना है कि धमकी देना वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है, क्योंकि 2 बार ट्रेन उड़ाने की धमकी दे चुका है। इंदौर में तुकोगंज थाने में मामला दर्ज है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!