ग्वालियर। जयेंद्रगंज में स्थित राजीव प्लाजा के तीसरी मंजिल पर नवीन उपाध्याय की ग्लोब सिक्यूरिटी एजेंसी का दफ्तर है। दफ्तर में दिनेश पुत्र स्व. सरमन सिंह राजपूत निवासी बापू दंड़ी की गोठ माधवगंज चपरासी था। 21 अक्टूबर को संचालक की दराज से 2 लाख का साइन किया हुआ चेक चोरी चला गया। चेक चोरी जाने का पता 2 लाख रुपए खाते से निकलने का एसएमएस आने पर चला। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि 2 लाख रुपए दिनेश राजपूत निकाले हैं। नवीन उपाध्याय ने चपरासी के खिलाफ 2 लाख का चेक चोरी करने का मामला इंदरगंज थाने में दर्ज कराया गया।डीडी मॉल से पकड़ में आया- चेक चोरी जाने की मामले की जांच कर रहे एसआई मचल सिंह ने बताया कि दिनेश राजपूत को पिछले 2 महीने से तलाश की जा रही है। चोरी के चेक से रूपए निकालने के बाद आरोपी दिल्ली भाग गया। पुलिस उसे तलाशने के लिए दिल्ली पहुंची। लेकिन वहां से इंदौर निकल गया। इंदौर में भी उसे तलाश किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। जिन होटलों में वह ठहरा था कि उनके स्टाफ ने भी बताया कि रुपए उसके पास हैं। और वह यहां बताता था कि उसने जमीन बेची है। शुक्रवार की दोपहर को सूचना मिली कि दिनेश डीडी मॉल में चेहरे पर रंगीन चश्मा लगाकर घूमाता हुआ देखा गया है। पुलिस इस सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया। और उसके जेब से 1 लाख 70 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। ठेकेदार के घर में चोरी करने घुसे युवक को पकड़ा- कमल सिंह का बाग निवासी अनिल शर्मा ठेकेदारी करते हैं। उनके क्षेत्र में 2 मकान हैं। गुरुवार की रात को वह अचानक दूसरे मकान पर पहुंच गए। मकान के ताले टूटे देखकर स्तब्ध रह गए। घर के अंदर दाखिल होते ही एक युवक ने निकलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़कर इंदरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सौपने से पहले युवक की जमकर पिटाई की। पुलिस ने पकड़े दए युवक का नाम विकास कोरी निवासी कमल सिंह का बाग बताया है।
पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर चश्मा लगाकर डीडी मॉल में घूम रहे युवक को पकड़ा, चोरी के 1लाख 70 हजार जेब मिले,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News





Be First to Comment