ग्वालियर । जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन बुधवार को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे वीआईपी सर्किट हाउस पर आम जन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में भावांतर भुगतान योजना, रबी फसल की तैयारी, बिजली की स्थिति एवं 50 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों की समीक्षा होगी। कलेक्ट्रेट में ही जिला स्तरीय अंत्योदय समिति की बैठक में भी शामिल होंगे। इसी क्रम में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में रूसा परियोजना के अंतर्गत कार्यों की मॉनीटरिंग के लिये गठित समिति की बैठक में भाग लेंगे,इसके बाद दोपहर 3 बजे कौशल विकास केन्द्र का लोकार्पण करेंगे और शाम 5 बजे कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुँचेंगे। श्री बिसेन रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
प्रभारी मंत्री बिसेन आज जिला योजना समिति की बैठक लेंगे,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment