Press "Enter" to skip to content

सुरक्षित नहीं भोपाल की होटलों, इमारतें, नहीं हैं फायर सेफ्टी के इंतजाम,


भोपाल। बैरागढ़ कपड़ा मार्केट की भीषण आग के बाद अब नगर निगम शहर के व्यस्तम इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से जांच कर रहा है। शहर के होटल, कार्यालय, शोरूम, सुपरमार्केट आग से सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि निगम के जांच दल ने अब तक जितने स्थानों पर जांच की है उसे कहीं भी फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं मिले हैं।मंगलवार को निगम के जांच दल ने शहर की 77 ऊंची इमारतों और कमर्शियल काम्प्लेक्स की जांच की। लेकिन, आग बुझाने के इंतजाम नहीं मिले। इस पर 77 संस्थानों को नोटिस जारी कर सात दिनों में जरूरी व्यवस्था करके निगम से एनओसी लेने की मोहलत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कुछ होटलों और वर्कशाप में दो किलो के अग्निशामक यंत्र थे, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं,प्रभारी सहायक फायर आफिसर साजिद खान के साथ होटल रॉयल स्टार, गेमन इंडिया, अपेक्स बैंक, गुरूनानक काम्प्लेक्स, होटल सुरेन्द्र विलास, मानस भवन, रविन्द्र भवन, ताप्ती अपार्टमेंट, जीटीबी काम्प्लेक्स आदि 48 व्यवसायिक संस्थानों व भवनों का निरीक्षण किया। एमपी नगर के ज्यादातर होटलों में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे। अपेक्स बैंक में लगे स्मोक डिटेक्टर और अलार्म सिस्टम बंद मिला। जीटीबी काम्प्लेक्स, रविंद्र भवन में कोई सुविधा नहीं मिली।
ज्यादातर स्थानों में आग से सुरक्षा की व्यवस्था नहीं मिली। फायर आफिसर रामेश्वर नील के जांच दल ने जोन क्रमांक 2 और 3 के तहत मॉय कार, सुजूकी, सूरज मोटर्स, विराट गिफ्ट, आरकेड फर्नीचर व डोमीनोज पिज्जा आदि 9 संस्थानों का निरीक्षण किया। यहां अग्निशमन की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
आइल के गोदाम में आग लगी तो बुझाना होगा मुश्किल
होशंगाबाद रोड में प्रभारी सहायक ऑफीसर इफ्तेखार खान ने दल के साथ होशंगाबाद रोड के इमारतों और कॉम्प्लेक्स की जांच की। यहां एक आइल का गोदाम मिला, जहां चार पहिया गाड़ियों के अत्यंत ज्वनलशील आइल रखे गए थे, लेकिन आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। जांद दल ने टाटा मोटर्स, सत्यम मोटर्स, मॉय जेसीबी होशंगाबाद रोड, राजा भोज होटल, बेस्ट प्राईज, पीपुल्स मॉल एवं भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल अयोध्या बायपास आदि 20 संस्थानों का निरीक्षण किया। कुछ जगह व्यवस्था तो पाई गई लेकिन एनओसी नहीं दिखा पाए। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
10 दिनों में आएगी रिपोर्ट
बैरागढ़ में आग की घटना के बाद निगम आयुक्त प्रियंका दास ने इमारतों की जांच के लिए जोनवार जांच दल का गठन किया था। 10 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। पहले चरण में निगम नोटिस जारी कर सात दिनों में आग से संबंधित जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया है। जिनके यहां इंतजाम हैं उन्हें एनओसी लेना होगा। ऐसा नहीं करने पर भवन मालिकों के विरुद्ध निगम प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!