उपाध्यक्ष पर एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच,


गुना,भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पर दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान बताया गया कि शंकर पटवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं और आरोन की शिव कालोनी में रहते हैं। 17 दिसंबर को कुछ लोगों ने आरोन कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मिली हार के कारण शंकर पर हमला किया और पुलिस में शिकायत करने पर धमकाया। यही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर थाने भी आ धमके और पुलिस थाने में मारपीट की। पुलिस ने बमुश्किल उपाध्यक्ष की शिकायत दर्ज की। इसके बाद उपाध्यक्ष शंकर पटवा के खिलाफ हरिजन एक्ट का एक अन्य मामला दर्ज कर दिया गया। जबकि शंकर पटवा ने ऐसी कोई मारपीट की ही नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अध्यक्ष सुशील दहीफले और कार्यकर्ता मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचे और एएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा। इस दौरान पुलिस को बताया गया कि पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच करने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

संबंधित खबरें