शिवपुरी। भारत स्काउट एवं गाइड एवं मध्यप्रदेश की राज्य परिषद ने जिला मुख्य आयुक्त पद पर नगर के जाने माने समाजसेवी एवं भाजपा नेता तरूण अग्रवाल को नियुक्त किया है। उनका नियुक्ति पत्र राज्य सचिव ने जारी कर उन्हें दायित्व संभालनेे के लिए भेजा है। इससे पूर्व उक्त पद का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी के पास था। उनके मनोनयन पर नगर के अनेकों लोगों ने खुशी जाहिर की है वहीं आज सुबह उनकी मित्र मंडली ढोल-बाजों के साथ निवास स्थान गुरूद्वारा के पीछे पहुंची जहां उनके मित्रों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर आतिशबाजी चलाई। स्वागत बेला के पश्चात श्री गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेेंगे और भारत स्काउट एवं गाइड को ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। श्री गुप्ता ने अपने निवास स्थान पर आए हुए सभी मित्रों का स्वल्पाहार कराकर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य आयुक्त के पद पर श्री गुप्ता के मनोनयन पर स्वागत करने पहुंचे लोगों में मार्केटिंग अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, डॉ. अतुल भार्गव, संजीव पांडे, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा एड. साहब सिंह कुशवाह, रवि पाराशर, भारत विकास परिषद के प्रांतीय सचिव संजीव जैन, हृदेश गोयल, राजेश गोयल, रामलखन मढ़ौतिया, हर्षित मंगल, एड. संजय जैन, विवेकवर्धन शर्मा, गिर्राज राठी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल सहित अनेकों मित्रगण मौजूद थे।





Be First to Comment