शिवपुरी। प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया गया और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वैभव पब्लिक स्कूल में भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन मना जिसमें स्कूली छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और सेंटा क्लॉज के साथ जमकर मस्ती की। वहीं सेंटा क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर नीतू गुप्ता और इंचार्ज नीतेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में क्रिसमस ट्री, क्रिसमस कार्ड, केक, गिफ्ट आदि को सजाया गया। वहीं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन भी हुआ। साथ ही खेल परिसर में खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेलों का आयोजन स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा कराया गया। कार्यक्र में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति नीतू गुप्ता ईसाह मसीह के जीवन के कई रोचक किस्सों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दुनिया को प्रेम का संदेश प्रभु यीशु ने ही दिया था और क्षमा धारण करने को उन्होंने सबसे बड़ा कर्म बताया था, क्योंकि क्रूज पर जब ईसा मसीह को चढ़ाया गया तो उन्होंने ईश्वर से यही प्रार्थना की थी कि उन लोगों को वह क्षमा करे। इन्हें नहीं पता यह क्या कर रहे हैं। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाएं ललिता चतुर्वेदी, शिवानी कोड़े, शिखा शर्मा, प्रियंका शाक्य, नेहा जाट, सपना पाराशर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति नीतू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

वैभव पब्लिक स्कूल में मना क्रिसमस डे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment