करैरा। भारतीय व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष संजय पाहरिया के मील पर भाजपा युवा मोर्चा करैरा अध्यक्ष राहुल पहरिया एवं उनकी टीम ने ग्वालियर सासंद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) का फलों से तोलकर भव्य स्वागत किया। इसके अलावा थाने के सामने रावत ट्रेडिंग कंपनी पर जल संस्थान के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत के द्वारा के भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत शर्मा पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि बाला हरिशंकर परिहार पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविंद बेडर जिला उपाध्यक्ष किशन यादव जिला मंत्री मुकेश राय महामंत्री सोनू खटीक शेख मोहम्मद दाऊद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Be First to Comment