विद्यार्थी परिषद् ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

पिछोर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रसाल महाविद्यालय में विगत कुछ दिनों से आ रहे असामाजिक तत्वों को रोकने के लिये विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष गोविंदा शर्मा ने थाना प्रभारी पिछोर धर्मेन्द्र यादव को ज्ञापन सौपते हुये कहा कि कॉलेज में रोज आउट साइडर आते है उपद्रव करते है व छात्राओं के साथ बदतमीजी करते है इनके खिलाफ कार्यवाही करें। थाना प्रभारी ने जल्द कार्यवाही का अश्वासन दिया व रोज चैकिंग के लिये गार्ड भेजने को कहा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष गोविन्दा शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष सिमी गुप्ता, नेहा भट्ट नगर छात्रा प्रमुख, पुष्पेन्द्र परिहार नगर उपाध्यक्ष, सतेन्द्र बिदुआ छात्रसंघ सचिव,  उपस्थित थे।