
करैरा थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर एक व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि व्यापारी ब्याज माफ करने के एवज में करीब छह महीने से उसका दैहिक शोषण कर रहा था।
पीड़िता ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति ने व्यापारी शिवकुमार पहारिया से दस हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बाद से ही शिवकुमार चोरी छुपे घर आकर और ब्याज माफ करने की बात कहकर देहिक शोषण के लिए दबाव बनाने लगा। जबरन गलत काम किया और चार से छह महीने से कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




