सफाई का प्रचार करने शहर आएगी ‘गुत्थी’,


जबलपुर।स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 का प्रचार-प्रसार करने कपिल शर्मा के मशहूर टीवी शो कॉमेडी नाइट में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर 7 जनवरी को शहर आ रहे हैं। वह 7 को ज्ञानगंगा कॉलेज में अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों को गुदगुदाएंगे। वहीं, 8 जनवरी को वह सफाई देखने लोगों के घर पहुंचेंगे।स्वच्छता अभियान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी को बुला रहा है। ये जानकारी महापौर स्वाति गोडबोले ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गुत्थी शहर में उन लोगों के घर तक पहुंचेंगे जिनके घर-आंगन और गलियां साफ-सुथरी होंगी। इससे पूर्व 7 जनवरी को ज्ञानगंगा कॉलेज में एक शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो में उन लोगों को एंट्री पास फ्री में दिया जाएगा जिनके मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड होगा। निगमायुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सुनील ग्रोवर को आमंत्रित किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, मनप्रीत सिंह आनंद, नवीन रिछारिया, रेखा सिंह, इंद्रजीत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें