Press "Enter" to skip to content

पति टॉयलेट का उपयोग नहीं करने देता था, इसलिए पत्नी ने आत्महत्या की,


भोपाल। आरिफ नगर में दस दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली युवती को उसका पति, भाभी, नौकरानी और पड़ोसन बुरी तरह तंग करते थे। उसे घर में टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता था। दहेज की मांग के साथ उसकी गरीबी का मजाक उड़ाया जाता था।जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने दहेज हत्या और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहली पत्नी ने भी खुदकुशी की थी। उस मामले में भी वह आरोपी है।गौतम नगर पुलिस के मुताबिक आरिफ नगर स्थित गली नंबर-2 में रहने वाली शाहिदा पत्नी उबेश लतीफ(28) ने 17 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। उबेश,जूते बेचने का काम करता है। जांच में पुलिस को पता चला कि उबेश ने शाहिदा से दूसरी की थी।उसकी पहली पत्नी ने भी दहेज की मांग से तंग होकर दिसंबर-14 में आत्महत्या कर ली थी। तब भी पुलिस ने जांच के आधार पर पति के खिलाफ दहेज हत्या और खुदकुशी के लिए विवश करने का केस दर्ज किया था। उस प्रकरण में उबेश जमानत पर है।इसके अलावा उबेश पर वर्ष 2006 में एक 14 साल के बच्चे की हत्या का भी केस है। शाहिदा की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की,तो पता चला कि शाहिदा काफी गरीब परिवार से थी। उबेश के साथ ही उसकी भाभी सूफिया, नौकरानी तर्रन्नुम उर्फ परवीन और पड़ोसन सुल्ताना अक्सर उलाहना देते हुए उसके गरीब होने के मजाक उड़ाते थे।उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। यहां तक कि उसे घर में बने पक्के टॉयलेट का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया जा रहा था। अंततः घुटन से तंग होकर शाहिदा ने फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति उबेश लतीफ को गिरफ्तार कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!