Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन शिवपुरी इकाई का पुनर्गठन अध्यक्ष पद विनयप्रकाश जैन और सचिव पद अखलाक खान संभालेंगे

शिवपुरी। मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन की शिवपुरी जिला इकाई का हाल ही में पुनर्गठन हुआ। इस पुनर्गठन में जाने-माने कवि, गीतकार विनय प्रकाश जैन ‘नीरवÓ को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। प्रदेश इकाई द्वारा इस मनोनयन के बाद विनय प्रकाश जैन ‘नीरवÓ ने जिला इकाई का विस्तार करते हुए लेखक अखलाक खान को सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रामकृष्ण श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष और अभय जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रसिद्ध कथाकार डॉ. पद्मा शर्मा संगठन की संरक्षक हैं। दस सदस्यीय कार्यकारिणी में लेखक-कवि राकेश टंडन, ओमप्रकाश शर्मा, अविनाश पांडेय, धु्रव उपमन्यु, श्रीमती राजकुमारी शर्मा, लोकेश सोनी, अशरफ कुरेशी आदि शामिल हैं। 

हिन्दी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे ‘मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलनÓ की राज्य के प्रत्येक जिले में इकाईयां हैं। इकाईयां कवि गोष्ठी और सेमिनारों के जरिए हिंदी का प्रचार-प्रसार करती रहती हैं। आगामी 20 एवं 21 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की भोपाल में बैठक होगी, जिसमें इकाई अध्यक्ष विनय प्रकाश जैन और सचिव अखलाक खान शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में लेखक जाहिद खान को ‘मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलनÓ का प्रतिष्ठित ‘वागीश्वरी पुरस्कारÓ भी प्रदान किया जाएगा। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!