Press "Enter" to skip to content

अलमारी में रखे 95 हजार रुपए चोरी, घर की रखवाली करने वाला नौकर गायब,


ग्वालियर। बाजार घूमने गए व्यवसायी के मकान से चोर अलमारी का लॉक खोलकर 95 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात शुक्रवार शाम 4 से 6 बजे के बीच चेतकपुरी की है। व्यवसायी जब घर लौटा तो दरवाजा खुला पड़ा था। घर का नौकर भी नहीं था। तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित चेतकपुरी निवासी रामप्रकाश पुत्र रामदास गुप्ता का धागा बनाने का कारखाना है। अभी उनका बेटा व्यवसाय संभालता है। शुक्रवार शाम बेटा कारखाने पर था और रामप्रकाश पत्नी के साथ कुछ खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। मकान की देखभाल के लिए नौकर सोनू को छोड़ गए थे। शाम 6 बजे के बाद जब व्यापारी घर लौटे तो घटना का खुलासा हुआ। घर के दरवाजे खुले हुए थे, जब वे अंदर पहुंचे तो अलमारी का दरवाजा भी खुला था और उसमें रखे 95 हजार रुपए जो कुछ देर पहले ही रखे थे वह गायब थे। घर पर सोनू भी नहीं था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोनू की तलाश की लेकिन फिलहाल वह नहीं मिला है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!