खनियांधाना। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में शिक्षकों के पहुंचने की मॉनीटरिंग के बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी घोर लापरवाही देखने मिल रही है मामला खनियांधाना जनपद के ग्राम अमरपुर ललन के प्राथमिक विद्यालय का है जहां शिक्षक की मनमर्जी के चलते स्कूल प्रतिदिन दोपहर 12 बजे के बाद खुलता है तथा 3 बजे के पहले छुट्टी हो जाती है। विद्यालय की लापरवाही से पीडि़त ग्रामवासियों ने कई बार इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की लेकिन आज तक ना ही कोई जांच करने पहुंचा ना ही कोई कार्यवाही की गई तब जाकर गांव वालों ने मौके पर मीडिया कर्मियों को बुलाया तथा खुद स्कूल की स्थिति दिखाई जिसमें ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। जिस पर मौके पर ही गांव के लोगों ने पंचनामा बनाकर शिक्षक की शिकायत बीईओ महोदय को की है अब देखना है कि कब कार्यवाही होती है। खनियाधाना जनपद शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आने बाले शा. प्रा. वि. अमरपुर ललन का गांव बालो की शिकायत पर जब मीडिया की टीम ने निरीक्षण किया तो 3 बजे ही स्कूल बंद मिला जब इस विषय पर गांव बालो से बात की तो गांव बाले बोले कि हमारे गांव का स्कूल तो भगवान भरोसे है शिक्षक की मनमर्जी का काम है जब चाहे स्कूल खोल लेता है और जब चाहे स्कूल बंद कर देता है और गांव बाले बोले अब तो हमारे बच्चों का भबिष्य भगवान भरोसे है और गांव बालो ने पंचनामा बना कर कार्यवाही हेतु दिया। जब विद्यालय में पदस्थ शिक्षक महेश लोधी से मोबाइल पर बात की तो शिक्षक बोला की क्या हो गया स्कूल बंद कर दिया तो, गांव में हाट लगी थी हाट देखने गया था और हाट देखने बच्चे गए थे। जहाँ शिकायत करना हो कर देना मेरा कुछ नही बिगड़ेगा । ऐसे कई अधिकारी आते है निरीक्षण करने बाले में किसी अधिकारी से भी नही डरता में तो अपने हिसाब से स्कूल खोलूंगा और कहते हुये फोन काट दिया। जब इस विषय पर बीआरसीसी विनोद गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि हमने संबंधित शिक्षक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है तथा यदि शिकायत सही पाई गई तो निश्चित कार्यवाही की जाएगी।
दोपहर 12 बजे खुलता है स्कूल और 3 बजे बंद, बच्चों का भविष्य अंधकार में मामला शाप्रावि अमरपुरललन का




