Press "Enter" to skip to content

भाजपा सत्ता को साध्य नही अपितु जनसेवा का माध्यम मानती है: नरेंद्र सिंह तोमर कोलारस मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न 

कोलारस। भाजपा सत्ता को साध्य नही अपितु साधन मानती है यह साधन महिलाओ के सशक्तिकरण, गरीव- दलित के उत्थान, किसानों को सुबिधा, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार से देश को परम बैभव तक पहुचाने का साधन है।कोलारस के उपचुनाव को उपचुनाब नही मानिए,यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए एक पडाव है लेकिन पडाव पर भी विजय प्राप्त करना मंजिल प्राप्त करने का हिस्सा है। मतदान केंद्र के प्रभारी अपना मतदान केंद्र जीतकर देश मे अंत्योदय को साकार कर रही भाजपा की सरकार बनाये। अप्रैल में कर्नाटक, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा में चुनाव है उसके उपरांत नवंबर में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ में भी चुनाव जीत का परचम फहराकर  मई 2019 में भाजपा के 300 लोकसभा सीट के साथ पुन: मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना है।हम सब पंडित दीनदयाल जी के अनुयायी है किसी ने 70 साल में महिलाओं की चिंता नही की पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी ने महिलाओं की चिंता की जिसमे सम्पन्न लोगों से आग्रह किया सब्सिडी छोडी आज भाजपा का लछ्य है कि मार्च तक 5 करोड महिलाओ को उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा मिलेगा।2022 तक भारत के हर ग्रामीण को पक्का मकान होगा जिसमें शौभाग्य योजना के द्वारा विजली भी होगी,स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से करोडो युवा को रोजगार,प्रधानमंत्री फसल बीमा के माध्यम से किसानों को सुरक्षा देने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राकेश राठौर ने प्रेस रिलीज कर जानकारी देते हुये बताया कि उक्त उध्बोधन भाजपा कोलारस मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास,पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए। कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा,राजू बाथम,ओमप्रकाश खटीक ने भी संबोधित किया इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कोलारस विधानसभा प्रभारी रामेश्वर शर्मा,सांसद रोडमल नागर,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, राज्यमंत्री राजू बाथम,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, केएल अग्रवाल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, नरेंद्र बिरथरे, वीरेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र जैन, विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदि मंचासीन हुए साथ ही कोलारस मंडल के 122 मतदान केंद्रों के हजारो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बॉक्स

कोलारस भाजपा बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न

बीते रोज उत्सव बाटिका कोलारस में बूथ कार्य कर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा उद्बोधन दिया गया, इसके पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा  सुशील रघुवंशी द्वारा स्वागत दिया गया। ,कोलारस बिधान सभा उप चुनाव प्रभारी रामेस्वर शर्मा द्वारा शासन द्वारा आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं को बतलाये एवम उप चुनाव में कमल खिलाने के लिए आग्रह किये। कार्यक्रम में उपरोक्त नेताओं के अलावा, केएल अग्रवाल पूर्व मंत्री, बिधायक प्रहलाद भारती, नरेंद्र कुमार आर्य जिलाध्यक्ष अ. जा. मोर्चा शिवपुरी, पूर्व विधायक देवेंद्र जैन, वीरेंद्र रघुवंशी, नरेन्द्र बिरथरे, ओपी खटीक, जिलाध्यक्ष भाजपा अ.जा. मोर्चा शिवपुरी, अजय खेमरिया, तीनों मण्डल के मण्डल अध्यक्ष,राजू बाथम राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महिला पदाधिकारी एवम कार्य करता मौजूद रहे।                

बॉक्स

मंत्री आर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों में ली आम सभाये

ग्राम खराई, लुकवासा, कुल्हाडी, पनवारी, रामपुर,मानीपुरा कोलारस में मंत्री लाल सिंह आर्य ने आम सभाएं लीं साथ मे जिलाध्यक्ष अ. जा.मोर्चा शिवपुरी,नरेंद्र कुमार आर्य, पूर्व विधायक देबेन्द्र जैन, राष्ट्रीय कार्य कारणी सदस्य  शुभाष जाटव साथ रहे। मंत्री आर्य द्वारा भृमण सुदा ग्रामो में सी सी रोड, बोर,र्एं सामुदायिक भवनो की घोषणाएं की,एवं उप चुनाव में कमल फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताने का आग्रह किया शासन की योजनाओं के। बारे में बतलाये।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!